शनिवार, 28 फ़रवरी 2015

खांसी का उपाय

* चाय की भांति अजवायन को उबालें। छाने, नींबू या चीनी मिलाकर रोगी को दिन में दो बार पीने को दें। बहुत आराम मिलेगा। * थोड़ा शहद लें, इसमें सुहागा पाउडर दो चुटकी डालें। इसे शहद के साथ एकसार कर मुंह के अंदर हल्का लेप करें। * गरारों के लिए गर्म पानी में फूली फिटकरी डालें। आराम मिलेगा। * भोजन के साथ पानी पीने की मनाही रहती है। फिर भी यदि पीना ही है तो गुनगुना पानी पीने से घी, तेल, मसालों से गला साफ होगा। * तीन चम्मच शहद एक कटोरी में डालें। प्याज को कद्दूकस करके, इसमें मिला दें। रात भर रखें। अगले रोज दिन में तीन बार इसे चाट कर खाएं। अथवा हर बार एक तिहाई हिस्सा लेकर उसमें गुनगुना पानी डालें। पी जाएं। धीरे-धीरे। * खांसी है, ऐसी है कि सोने भी नहीं देती तो दो कप दूध लें. इसमें अंदाज से दालचीनी डालें, उबाल कर छानें, चाय की तरह रात सोने से पूर्व पी लें। यदि इसमें शहद डालकर पीते हैं तो अधिक आराम पाएंगे। * प्रात: खाली पेट, आधा चम्मच लहसुन का रस पीने से लाभ होगा, ताजा निकालकर लें। * अंगूर का रस एक बार एक कप दिन में दो बार लेना आरंभ करें। इससे रोगों से लड़ने की शक्ति तो प्राप्त होगी ही, कफ खांसी भी शांत होगी।